नेग और क्षेत्र के बंटवारे के विवाद में चली गोलियां, सोनम किन्नर समेत दो घायल





शाहजहांपुर: मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पिडरा मोड़ के पास शुक्रवार देर शाम दो किन्नर पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे नेग और क्षेत्र के बंटवारे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में सोनम किन्नर और उसका साथी दीपक (राहुल) गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सोनम की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे के अनुसार, मामले में तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
 पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट



Post a Comment

Previous Post Next Post