एंटी नारकोटिक्स सेल की सिफारिश पर राज्य सरकार की मंजूरी, लगातार ड्रग तस्करी में सक्रिय आरोपी पर कड़ी कार्रवाई





मुंबई: मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (Azad Maidan Unit) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग तस्कर के खिलाफ PIT-NDPS Act, 1988 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी रुस्तम अब्दुल कादर शेख उर्फ सोनू (37 वर्ष) को एक वर्ष के लिए निवारक हिरासत (Preventive Detention) में भेजने का आदेश जारी किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था और उसके खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी की गतिविधियों को देखते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल ने उसके खिलाफ PIT-NDPS के तहत प्रस्ताव भेजा था, जिसे महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने मंजूरी दे दी।
आदेश के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर नासिक रोड केंद्रीय कारागृह भेजा जाएगा, जहां उसे एक वर्ष तक रखा जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ड्रग तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और समाज में नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करना है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post