यातायात पुलिस का बुलडोजर अभियान, अतिक्रमण हटाकर काटे चालान




शाहजहाँपुर। शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में सख्त अभियान चलाया। लाल इमली से सुभाष नगर होते हुए मॉडल रोड तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटवाए गए और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में चले इस अभियान के दौरान अस्पतालों और मुख्य मार्गों के सामने दुकानों द्वारा सड़क तक फैलाया गया सामान हटवाया गया। अवैध ठेले एवं यातायात में बाधा बन रही अन्य रुकावटों को भी हटाकर मार्ग को सुचारु कराया गया।

अभियान के दौरान मुख्य सड़क और नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के चालान किए गए। यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक यातायात ने आमजन से अपील की कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, दुकानदार अपनी दुकान की सीमा के भीतर ही सामान रखें तथा वाहन चालक केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post