सरावा में 77वां सालाना उर्स कादरी इब्राहीमी राजशाही अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न




हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सरावा में हज़रत हाफिज़ सैयद मोहम्मद इब्राहीम शाह कादरी राजशाही का 77वां सालाना उर्स पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावत-ए-क़ुरआन से हुआ।
उर्स की सरपरस्ती दरगाह के सज्जादा नशीन मौलाना हमीदुल्लाह राजशाही इब्राहीमी अलीमी ने की, जबकि अध्यक्षता अल्लामा शम्स कादरी ने की। देश के विभिन्न हिस्सों से आए उलेमा और शायरों ने अपने बयान व कलाम के माध्यम से हज़रत इब्राहीम शाह की इंसानियत, सेवा, सखावत और भाईचारे की शिक्षा पर प्रकाश डाला।
महफिल में चादरपोशी, गुलपोशी और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सज्जादा नशीन ने देश में अमन, शांति, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई, जिस पर मौजूद जायरीन ने आमीन कहा।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विदेशों में रह रहे मुरीदों ने भी देखा। उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post