संवाददाता जाबिर शेख
लालगंज, आजमगढ़। लालगंज नगर में वैश्य समाज के तत्वावधान में सिद्ध पूरी पाताल पुरी महादेव मंदिर, घमरिया में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नंद कुमार गुप्ता 'नंदी' के पुनर्जन्म उत्सव के अवसर पर भव्य रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की गई। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष अशोक साहू, महामंत्री मनोज साहू, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद (मुन्ना बरनवाल), मीडिया प्रभारी विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष गणेश जायसवाल, संरक्षक कृपा शंकर सेठ, भरत साहू सहित वैश्य समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मंत्री नंद कुमार गुप्ता 'नंदी' के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की।
Post a Comment