मुंबई: पवई पुलिस थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 11 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे आईआईटी पवई स्थित पंकज बिल्डिंग, फॉरेस्ट कैंटीन के पीछे क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में 21 वर्षीय फिरोजी प्रीतेशकुमार महतो की हत्या कर दी गई।
बताया गया है कि आरोपी और मृतक के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने फिरोजी पर कांच की टूटी हुई बोतल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल फिरोजी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103, 111 और 352 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment