जौनपुर में 6 दिन से लापता विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी




संवाददाता जाबिर शेख 


जौनपुर। जिले के ग्राम सभा सुगर में छह दिन से लापता एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
परिजनों के अनुसार महिला पिछले छह दिनों से लापता थी, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post