शाहजहाँपुर में पत्रकारों को कथित रूप से हिरासत में लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी प्रभारी श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पत्रकारों की एकजुटता और कलेक्ट्रेट तक निकाले गए विरोध मार्च का असर 24 घंटे के भीतर देखने को मिला। मामले को लेकर जिलेभर के पत्रकारों में भारी आक्रोश था और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जांच के निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
पत्रकार संगठनों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment