नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी: संगठन से संसद तक का सफर, अब देश की शिक्षा व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी




नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपते हुए देश की शिक्षा व्यवस्था का नेतृत्व उनके हाथों में दिया है। लंबे राजनीतिक अनुभव और कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाल चुके प्रह्लाद जोशी अब देश के नए शिक्षा मंत्री के रूप में अपनी नई भूमिका निभाएंगे।
प्रह्लाद जोशी का जन्म 27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के विजयपुर में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रेलवे स्कूल से प्राप्त की तथा माध्यमिक शिक्षा हुबली के न्यू इंग्लिश स्कूल में पूरी की। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़ से कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की।
राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से प्रेरित होकर सामाजिक कार्यों से की। वर्ष 2004 में पहली बार कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद लगातार कई बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और संगठन में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
प्रह्लाद जोशी इससे पहले संसदीय कार्य, कोयला, खान, उपभोक्ता मामले तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के कारण उन्हें सरकार के भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता है।अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद देशभर की नजरें इस बात पर होंगी कि नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा में सुधार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर वे किस तरह काम करते हैं। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post