गाजियाबाद के मोदीनगर में करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति के विवाद में बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में घर पहुंचे आरोपी निखिल ने पिता हरिओम चौधरी की डांट से नाराज होकर उन पर छह गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि आरोपी संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। वारदात के बाद वह फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं। उल्लेखनीय है कि करीब आठ साल पहले आरोपी अपने छोटे भाई पर भी गोली चला चुका है।
मिडिया रिपोर्ट एम एस जाविर
Post a Comment