शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र स्थित लालबाग चौराहे पर देशी शराब की दुकान के सेल्समैन हेमराज, निवासी ग्राम पसियानी थाना सेहरामऊ दक्षिणी, पर उस समय हमला हो गया जब वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
आरोप है कि रास्ते में तीन लोगों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उनका बैग छीनने का भी प्रयास किया। हमले में हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आरसी मिशन पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए करीब दो घंटे तक मजरूबी चिट्ठी नहीं दी गई, जिसके चलते इलाज में देरी हुई और घायल को अस्पताल में इंतजार करना पड़ा।
इस घटना ने क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त और त्वरित कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment