दिल्ली में मेट्रो यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी अगले आदेश तक बंद




नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में जारी विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है। इससे पहले केंद्रीय दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए थे, जबकि नई दिल्ली स्टेशन यात्रियों के लिए राहत का प्रमुख विकल्प बना हुआ था। अब इस स्टेशन के बंद होने से कुल 18 मेट्रो स्टेशन प्रभावित हो गए हैं। 
DMRC के अनुसार, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश, निकास और इंटरचेंज सुविधा भी अगले आदेश तक उपलब्ध नहीं रहेगी। यह फैसला राजधानी में चल रहे प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर लिया गया है। 
स्टेशन बंद होने से विशेष रूप से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को वैकल्पिक मार्गों और अन्य मेट्रो स्टेशनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे सड़क यातायात पर भी दबाव बढ़ गया है।  ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो सेवाओं की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और वैकल्पिक यात्रा योजना बनाकर ही घर से निकलें। फिलहाल यह प्रतिबंध अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post