इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय हत्याकांड: आरोपी सिपाही मीनाक्षी शर्मा को 7 महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत





जालौन। उत्तर प्रदेश के चर्चित इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय हत्याकांड में आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को लगभग सात महीने बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। यह मामला प्रदेश भर में काफी चर्चा का विषय रहा था।
जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान मीनाक्षी शर्मा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय के बीच कथित निजी संबंधों की बात सामने आई थी। आरोप है कि किसी विवाद के बाद इंस्पेक्टर की हत्या हुई। शुरुआत में इस घटना को आत्महत्या का मामला माना गया था, लेकिन बाद में इंस्पेक्टर के सरकारी आवास से मीनाक्षी शर्मा के बाहर निकलने का सीसीटीवी वीडियो सामने आने और परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
बताया जाता है कि मीनाक्षी शर्मा मेरठ की रहने वाली हैं। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post