मुंबई, 7 जुलाई: मालाबार हिल पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण
और त्वरित जांच के आधार पर एक बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता की मां के घर में रखे करीब ₹9 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया था।
पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया गया है। इस सफल कार्रवाई में मालाबार हिल पुलिस थाने की टीम तथा दक्षिण प्रादेशिक विभाग के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment