मुंबई: मुंबई पुलिस की मालाबार हिल पुलिस ने हत्या और लूटपाट के सनसनीखेज मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मालाबार हिल के सिमलानगर इलाके की है, जहां 55 वर्षीय महिला अपने घर में मृत अवस्था में मिली थीं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद घर से करीब 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूट लिया था।
पीड़िता की बेटी की शिकायत पर मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मुंबई पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ कर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस गंभीर अपराध का जल्द खुलासा हो सका।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment