जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, सपाइयों ने सौंपा ज्ञापनरामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण को लेकर सियासत गरमा गई है





गोंडा जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और सपा के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
सपाइयों ने अपने ज्ञापन में मांग की कि यूनिवर्सिटी के भवनों पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई को तत्काल रोका जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से हजारों छात्रों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। ज्ञापन में मुख्य सचिव और उच्च शिक्षा विभाग का भी हवाला देते हुए कहा गया कि शिक्षा संस्थानों पर इस तरह की कार्रवाई से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी।
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अपील की कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित किया जाए, ताकि किसी भी निर्णय से पहले सभी पक्षों की बात सुनी जा सके। उनका कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए भवनों का ध्वस्तीकरण छात्रों के साथ अन्याय होगा।
इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। जहां एक ओर सपा इसे छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बता रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर बहस तेज हो गई है।
फिलहाल, जौहर यूनिवर्सिटी के भवन ध्वस्तीकरण को लेकर सियासत और भी तेज होने के आसार हैं, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।



पत्रकार अंकित कुमार शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post