इंसानियत की मिसाल बने फैजुल्ला खान साहब: 'Y Khan Foundation' के ज़रिए जरूरतमंदों की लगातार सेवा, सोशल वर्क की नई पहचान




मुंबई: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक बार फिर फैजुल्ला खान साहब और उनकी संस्था Y Khan Foundation चर्चा का केंद्र बन गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में उनके कार्यों की जमकर सराहना की जा रही है, जिसमें बताया गया है कि फाउंडेशन लगातार जरूरतमंदों की मदद में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
पोस्ट के अनुसार, फैजुल्ला खान साहब और उनकी टीम ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के लिए आगे बढ़कर काम किया है-चाहे वह राशन वितरण हो, मेडिकल कैंप का आयोजन हो या जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों की सहायता उपलब्ध कराना।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संकट की घड़ी में Y Khan Foundation कई बार राहत का सहारा बनकर सामने आया है। संगठन की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों ने लोगों के बीच भरोसा और उम्मीद दोनों को मजबूत किया है।सोशल मीडिया पर भी “#KhidmatEKhlaq" और "#SocialWork" जैसे हैशटैग के साथ लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं और टीम को दुआएं दे रहे हैं कि वे आगे भी इसी तरह समाज सेवा में सक्रिय रहें।
फिलहाल, फैजुल्ला खान साहब और उनकी टीम की यह पहल इलाके में इंसानियत और सेवा की एक मजबूत मिसाल बनती जा रही है। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post