मुंबई। दानोनगर पुलिस थाना ने वर्ष 2008 के एक पुराने आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ अदालत द्वारा दोबारा गिरफ्तारी के लिए उद्घोषणा (जाहिरनामा) जारी किया गया था।
पुलिस के अनुसार, गुन्हा क्रमांक 298/2008 (कोर्ट केस नं. PW/2414/2010) में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 335, 332 और 334 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले का आरोपी इसाक इलियास खान (45 वर्ष), निवासी अगरवाल एस्टेट, जोगेश्वरी पश्चिम, मुंबई, लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था।
आरोपी की लगातार गैरहाजिरी को देखते हुए अंधेरी पूर्व स्थित 10वें न्यायालय ने उसकी पुनः गिरफ्तारी के लिए उद्घोषणा जारी की थी। इसके बाद दानोनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाया। सूचना मिली कि आरोपी जोगेश्वरी इलाके में रह रहा है, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment