संवाददाता: अंकित कुमार शर्मा
गोंडा। जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पहली घटना अयोध्या मार्ग पर ठाकुरद्वारा के पास सुबह करीब 11 बजे हुई। अयोध्या से गोंडा आ रही आलमबाग डिपो की रोडवेज बस ने एक ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में नगर कोतवाली क्षेत्र के बनकटवा निवासी इशरत जहां (30) और पेरी पोखर निवासी रईस गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सदुल्लानगर चौकी प्रभारी विभूति तिवारी ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने इशरत जहां को मृत घोषित कर दिया, जबकि रईस का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृतका लखनऊ से अपने मायके आई थी और एसबीआई बैंक जा रही थी। हादसे के बाद अयोध्या मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
वहीं दूसरी घटना कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के गुरु पुरवा गांव की है। यहां सोमवार को सड़क पार करते समय संतोष कुमार ओझा (50) नीलगाय की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोनों घटनाओं के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई
Post a Comment