नई सड़क पर पानी फिर विकास किस बात का




शाहजहांपुर नगर में एक ओर करोड़ों रुपये खर्च कर सड़कें बनाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर नई बनी सड़क पर पानी बह रहा है। यदि सड़क बनने के बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है, तो ऐसे निर्माण का क्या औचित्य है?
यह दृश्य अटसलिया रोड, हथौड़ा (निकट मॉडल टाउन), शाहजहांपुर का बताया जा रहा है। सड़क निर्माण के साथ उचित ड्रेनेज व्यवस्था भी आवश्यक होती है, ताकि सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे और लोगों को परेशानी न हो। नगर निकायों और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि सड़क निर्माण के साथ जल निकासी का भी समुचित प्रबंध करें।
यदि इस जलभराव या बहते पानी के कारण कोई हादसा हो जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
जिम्मेदार अधिकारी तत्काल मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराएं।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post