10 किमी दूर मिला शारदा नहर में डूबी 19 वर्षीय युवती का शव, एनडीआरएफ ने चलाया घंटों सर्च ऑपरेशन




शाहजहांपुर/पीलीभीत सीमा पर शारदा नहर में डूबी 19 वर्षीय युवती का शव एनडीआरएफ ने घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।
बताया गया कि 26 जून की सुबह युवती अपनी मां के साथ रिक्शे से दवा लेने जा रही थी। मकसूदपुर के पास शारदा नहर पर वह सिक्का डालने के लिए किनारे गई, तभी संतुलन बिगड़ने से तेज बहाव वाली नहर में गिर गई। गहरे पानी और मगरमच्छ होने की आशंका के कारण स्थानीय लोग उसे बचा नहीं सके।
सूचना मिलते ही हनुमतधाम, शाहजहांपुर में पूर्व मानसून तैनाती पर मौजूद एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन की टीम, निरीक्षक दीपिका के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। तेज बहाव, गहराई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान युवती का शव घटनास्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर बरामद हुआ।
एनडीआरएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post