दो दिवसीय संयुक्त चेकिंग अभियान, 63 वाहनों के चालान, 2 बसों पर कार्रवाई





शाहजहांपुर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 37 बसों की जांच की गई, जिनमें नियमों का उल्लंघन मिलने पर 2 बसों के खिलाफ चालान एवं बंद करने की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा एक वाहन से अनाधिकृत रूप से लगा राजनीतिक दल का झंडा और छूटर हटवाया गया। ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, बिना फिटनेस, बिना परमिट, ओवरलोडिंग, एचएसआरपी न होने, धुंधली नंबर प्लेट, मालवाहनों में सवारी ढोने और अवैध पार्किंग समेत विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर 63 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बरेली, एआरटीओ (प्रवर्तन) शाहजहांपुर, यात्री/मालकर अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक तथा यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही।
परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वाहन का संचालन यातायात नियमों के अनुरूप करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


शाहजहांपुर से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post