सीएचसी कांट में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव मेहरोत्रा आवास में मृत मिले



शाहजहांपुर रविवार सुबह स्टाफ के पहुंचने पर सरकारी आवास का गेट काफी देर तक नहीं खुला। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चिकित्साधिकारी व स्टाफ की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया, जहां डॉ. मेहरोत्रा मृत अवस्था में मिले।
डॉ. मेहरोत्रा मूल रूप से सीतापुर के निवासी थे और सेवानिवृत्ति के बाद पुनः स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे थे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।



शाहजहांपुर से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post