मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहारः मानखुर्द की महिला ड्रग माफिया गिरफ्तार, 83.478 किलो गांजा बरामद




मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) घाटकोपर यूनिट ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानखुर्द की एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 83.478 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर जांच के दौरान एएनसी घाटकोपर यूनिट के अधिकारियों ने महाराष्ट्र नगर, मंडाला, मानखुर्द स्थित महिला आरोपी के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान महिला के घर और उसके द्वारा उपयोग किए जा रहे एक अन्य स्थान से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।
इस मामले में ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8 (अ) एवं 20 (अ) के तहत अपराध क्रमांक 366/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने गांजे की तस्करी और अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने के आरोप में महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्रारंभिक जांच में इस तस्करी नेटवर्क से अन्य राज्यों में रहने वाले कुछ व्यक्तियों के जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं। पुलिस इस अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट की गहन जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
यह सफल कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे तथा अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।
वहीं, पुलिस उपायुक्त (एंटी नारकोटिक्स सेल) पूर्णिमा चौगुले-शृंगी तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरडेकर के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक दिगंबर पाटिल, पुलिस निरीक्षक भगवान बेले और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे शहर और उपनगरों में सक्रिय ड्रग तस्करों में हड़कंप मच गया है। 


संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post