मुंबई: नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुलाबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.44 लाख रुपये मूल्य का एमडी (मेफेड्रोन) तथा 5 लाख रुपये मूल्य का चरस बरामद किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 6.44 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुलाबा क्षेत्र में एक व्यक्ति अंमली पदार्थों का साठा कर उनकी अवैध बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर कुलाबा पुलिस की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में एमडी और चरस बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी को यह मादक पदार्थ कहां से प्राप्त हुए और उसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया, सहायक पुलिस आयुक्त शशिकिरण काशीद तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कुलाबा पुलिस की टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई। पुलिस का कहना है कि मुंबई में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संवाददाता: जावेद शेख
Post a Comment