पारिवारिक विवाद के चलते 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, 9 माह का बच्चा हुआ बेसहारा





संवाददाता मोहम्मद यासिर 

आजमगढ़  सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अरहमा (20) पुत्री नुरुल हुदा निवासी बिसहम थाना मेहनगर ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मोहम्मद सैफ़ पुत्र मोहम्मद जावेद निवासी राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर से कोर्ट मैरिज कर शादी की थी। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे विवाहिता ने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।

मृतका की बहन अनीशा के अनुसार, बीती रात घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद 112 नंबर पर पुलिस भी बुलाई गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। सुबह करीब 9 बजे परिवार को अरहमा की मौत की सूचना मिली।

मृतका के पिता नुरुल हुदा ने थाना सरायमीर में तहरीर देकर बताया कि पारिवारिक कलह के चलते उनकी बेटी ने फांसी लगा ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतका का नौ माह का बच्चा है, जबकि उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहता है।

1 Comments

  1. Bahut hi dukh ki baat he.....
    Jo bhi aaropi hoga usey kathor se kathor saja milna chahiye..... JaiHind.....

    ReplyDelete

Post a Comment

Previous Post Next Post