काले झंडे प्रकरण के आरोपी युवक का जेल से बाहर आते ही भव्य स्वागत





शाहजहांपुर। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के काफिले को काले झंडे दिखाने के मामले में पुलिस द्वारा जेल भेजे गए युवक की जमानत मंजूर होने के बाद आज उसे जेल से रिहा कर दिया गया।

जेल से बाहर आते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और युवक के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाए जाने की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब जमानत मिलने के बाद उसकी रिहाई पर समाजवादी पार्टी ने इसे राजनीतिक सम्मान के रूप में प्रस्तुत करते हुए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post