जौनपुर बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में एक युवक का शव मड़हे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने युवक की पत्नी पर उसके चचेरे मामा के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके चचेरे मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में दोनों संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
मिडिया रिपोर्ट जुबेर अहमद.
Post a Comment