मुंबई में NCB की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक' में 1745 करोड़ की कोकेन जब्त, सिंडिकेट का भंडाफोड़।





मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 'ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक' के तहत 349 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकेन जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,745 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पिछले छह महीनों से चल रही इंटेलिजेंस और सर्विलांस का नतीजा है।
केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने इस बड़ी सफलता के लिए NCB टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरकार नारकोटिक्स कार्टेल को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे "नीचे से ऊपर तक की रणनीति" का बेहतरीन उदाहरण बताया, जिसमें एक छोटे कंसाइनमेंट से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में यह ऑपरेशन देश में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत करता है। एजेंसियों की इस बड़ी कार्रवाई से मुंबई समेत पूरे देश में ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ा संदेश गया।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post