लोखंडवाला सर्कल पर चाकूबाजी की कोशिश, CCTV में कैद वारदात, जांच में जुटी पुलिस




मुंबई: मुंबई के लोखंडवाला सर्कल इलाके में चाकू मारने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना समतानगर पुलिस स्टेशन की हद में हुई, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दो व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता के चलते बड़ी अनहोनी टल गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह से हमला करने की कोशिश करता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
समतानगर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।  


संवाददाता जावेद शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post