न्यूज़मेकर्स अचीवर्स' अवॉर्ड्सः उषा मंगेशकर, हरिहरन और संजीव कपूर समेत कई हस्तियां जीवन गौरव से सम्मानित






मुंबई में आयोजित '18वें न्यूज़मेकर्स अचीवर्स' अवॉर्ड समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियों को जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस समारोह में उषा मंगेशकर, हरिहरन, संजीव कपूर, सुषमा देशपांडे और राही भिडे समेत अन्य लोगों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार जिष्णु देव वर्मा के हाथों प्रदान किए गए। कार्यक्रम में समाजसेवी दत्ता और संध्या बारगजे को भी बीड जिले में एचआईवी/एड्स प्रभावित बच्चों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। वहीं, शेफ संजीव कपूर ने "घर का खाना सबसे बेहतर होता है" का संदेश दिया, जबकि हरिहरन ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांध दिया।
समारोह में कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं और सभी पुरस्कार विजेताओं के योगदान को सराहा गया। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post