IIT मेन गेट के पास रोड बैरिकेडिंग से बढ़ी परेशानी, नागरिकों की आवाज़ बने भाजपा नगरसेवक चंदन शर्मा





मुंबई: पवई स्थित IIT मेन गेट के पास हाल ही में की गई रोड बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था में बदलाव को लेकर स्थानीय नागरिकों में असंतोष और चिंता का माहौल है। क्षेत्र के लोगों क कहना है कि नई व्यवस्था के कारण ट्रैफिक जाम बढ़ रहा है, या का समय लंबा हो गया है और रोज़मर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
यह मार्ग गोखले नगर, पद्मावती रोड, चैतन्य नगर, रमाबाई आंबेडकर नगर, हिरानंदानी अस्पताल क्षेत्र तथा आसपास क कई आवासीय सोसायटियों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस रास्ते का उपयोग प्रतिदिन स्कूल बसें, एम्बुलेंस, वरिष्ठ नागरिक, नौकरीपेशा लोग और आपातकालीन सेवाओं के वाहन करते हैं।
स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वार्ड 122 के भाजपा नगरसेवक चंदन चित्तरंजन शर्मा ने यातायात पुलिस विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर यातायात व्यवस्था की समीक्षा करने तथा जनहित में व्यवहारिक विकल्पों पर विचार करने की मांग की।
29 मई 2026 को नगरसेवक चंदन शर्मा ने वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मौके का दौरा किया। इस दौरान ट्रैफिक अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्रवासियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया गया और समाधान की दिशा में चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि मामले की समीक्षा की जा रही है और नागरिकों की सुविधाओं तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संतुलित एवं दीर्घकालिक समाधान तलाशा जाएगा।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन सार्वजनिक जीवन को प्रभावित करने वाले बड़े फैसले नागरिकों से संवाद और उनकी भागीदारी के साथ लिए जाने चाहिए। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही ऐसा समाधान निकालेगा जिससे सुरक्षा और यातायात सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सकें।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post