जिम ट्रेनर सूरज पटेल की आत्महत्या का मामला चर्चा का विषय बना





पत्रकार: अंकित कुमार शर्मा

गोंडा जिले में जिम ट्रेनर सूरज पटेल की आत्महत्या का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, सूरज पटेल ने शुक्रवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने पोस्टमार्टम को लेकर पहले आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि बिहार से आ रही मृतक की मां पहले अपने बेटे का अंतिम दर्शन करें, उसके बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाए। मां के गोंडा पहुंचने के बाद अब डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
नगर कोतवाली पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है, लेकिन लॉक होने के कारण उसे अभी तक खोला नहीं जा सका है। फोन का लॉक तोड़ने के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
परिजनों के अनुसार, सूरज शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे तक मोबाइल चला रहा था। इसके बाद वह सो गया और दोपहर में उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
 उल्लेखनीय है कि गोंडा जिले में इससे पहले भी कई आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पुलिस हर बार विभिन्न पहलुओं की जांच करती रही है 
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post