महाराष्ट्र:लड़ाई लड़ रहे मराठा आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल से आज अंतरवाली सराटी में मराठा उपसमिति के अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मराठा समाज से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों, आरक्षण, सरकारी योजनाओं और समाज के हितों से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को मराठा आंदोलन और सरकार के बीच संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में समाज की मांगों को लेकर सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई और लंबित विषयों के समाधान के लिए आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस मुलाकात के बाद मराठा समाज के लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय ले सकती है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment