संवाददाता जाबिर शेख
मुंबई मोहम्मदपुर क्षेत्र के सम्मानित नागरिक अहमद सज्जाद एवं उनकी धर्मपत्नी 22 मई 2026 को पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। हज इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण स्तंभ माना जाता है, जिसे हर मुसलमान अपनी सामर्थ्य अनुसार जीवन में एक बार पूरा करने की इच्छा रखता है।
अहमद सज्जाद एवं उनकी धर्मपत्नी के हज यात्रा पर प्रस्थान को लेकर परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनके शुभचिंतकों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए सकुशल यात्रा एवं हज की मुकम्मल अदायगी के लिए दुआएं कीं।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि अल्लाह तआला उनकी यात्रा को आसान बनाए तथा उन्हें स्वस्थ और सकुशल वापस लौटाए। इस अवसर पर लोगों ने उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय सफर के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
Post a Comment