संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ सरायमीर शेख बदरुद्दीन अजमी मेमोरियल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट (SBAMWCT) द्वारा सरायमीर निवासी आसमा तारिक को उनकी कार्यकुशलता, निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनोनीत किया गया है।
ट्रस्ट द्वारा जारी मनोनयन पत्र में बताया गया कि संस्था को उम्मीद है कि आसमा तारिक के जुड़ने से संस्था की प्रगति लगातार बढ़ेगी। संस्था की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
Post a Comment