मुंबई के डोंगरी इलाके में मौलाना खालिद अशरफ साहब और उनके परिवार के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर समाज में नाराज़गी देखी जा रही है और इसे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल के रूप में उठाया जा रहा है।
इसी सिलसिले में अबु आसिम आज़मी एक शिष्टमंडल के साथ डोंगरी पुलिस स्टेशन पहुँचे और इस मामले में तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मौलाना खालिद अशरफ एक सम्मानित शख्सियत हैं और उनके साथ इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है।
शिष्टमंडल ने पुलिस से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे।
इस दौरान डोंगरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक श्री बांगर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में FIR दर्ज कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर मुंबई में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों ने भी मांग की है कि पुलिस निष्पक्ष और तेज़ कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment