पारिवारिक विवाद में मारपीट एवं उत्पीड़न के संबंध मे पुलिस से की शिकायत



संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़ के थाना निजामाबाद क्षेत्र की फरिहा निवासी समीरां पत्नी शाह आलम ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उसके परिवार में लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रहा है, जिसके चलते उसे लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
पीड़िता ने बताया कि दिनांक 11 अप्रैल 2026 को लगभग सुबह 11:30 बजे उसके देवर आमिर पुत्र बदीउज्जमा तथा उनकी पत्नी सना मरियम ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आईं, जिनमें मुंह से खून निकलना तथा पीठ पर गहरी चोट शामिल है।
समीरां का आरोप है कि शादी के बाद से ही करीब 23 वर्षों से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोपियों द्वारा उसे घर में रहने नहीं दिया जा रहा है और न ही संपत्ति का बंटवारा किया जा रहा है। साथ ही, उसे और उसके परिवार को जान से मारने तथा घर से बेदखल करने की धमकियां भी दी जा रही हैं।
पीड़िता ने यह भी बताया कि इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी उसके देवर मोहम्मद अजीब हैं, जिन्हें मामले की पूरी जानकारी है। उसने आशंका जताई है कि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपियों की होगी।
इस मामले में थाना अध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ससुर बदियुजमा, देवर आमिर तथा सना मरियम (देवर की पत्नी) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
यह घटना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पारिवारिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post