शाहजहाँपुर। कर्तव्य के प्रति निष्ठा और मातृत्व की ममता जब एक साथ मिलती है, तो वह समाज के लिए एक प्रेरणा बन जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा आज मुख्य विकास अधिकारी (CDO) कार्यालय में देखने को मिला, जब जनपद की आईएएस अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार अपनी नन्हीं बिटिया को गोद में लिए कार्यालय पहुँचीं।
प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बोझ के बीच डॉ. अपराजिता का यह रूप देख कार्यालय का माहौल खुशनुमा हो गया। ड्यूटी और परिवार के बीच सामंजस्य बिठाने की उनकी इस सादगी ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यालय के कर्मचारियों ने भी नन्हीं बिटिया का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment