शाहजहांपुर। जनपद में आज संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बरेली ने विभिन्न मार्गों पर औचक निरीक्षण कर परिवहन व्यवस्थाओं की जांच की। जिलाधिकारी के निर्देशों एवं मुख्यालय स्तर पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर रिलायंस पावर प्लांट से निकल रहे फ्लाई ऐश से लदे डंपरों को विशेष रूप से चेक किया गया।निरीक्षण के दौरान कई डंपर बिना तिरपाल ढके फ्लाई ऐश का परिवहन करते पाए गए, जिससे सड़कों पर धूल का गुबार उठ रहा था और यातायात प्रभावित हो रहा था। इससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच डंपरों को थाना रामचंद्र मिशन में निरुद्ध कराया गया। साथ ही पावर प्लांट प्रबंधन के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में बिना तिरपाल ढके किसी भी डंपर का संचालन न किया जाए। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment