रेलवे ठेकेदार की मनमानी,वर्षों पुरानी ईंटों से बना रहे नई दीवार





शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के मालगोदाम साइड पर इन दिनों प्लेटफार्म ,बिल्डिंग और पुल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी कुछ ही दिन पहले यूपी के फाइनेंस मिनिस्टर और जिले के #सांसद अरुण सागर ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था और कार्य में तेजी लाने के निर्देश रेलवे अधिकारियों को दिए थे।लेकिन अफसोस कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और नेताओं की नजर उन दीवारों पर नहीं पड़ पाई जो ठेकेदार की मनमानी और से खड़ी हो रहीं थीं। आपको बतादें कि रेलवे स्टेशन के मल गोदाम साइड में जो बाउंड्री बॉल और प्लेटफार्म निर्माण का कार्य चल रहा है उसमें ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। दशकों वर्ष पुरानी ईंटों से नई दीवारें बना कर खड़ी की जा रहीं हैं जो कि नए निर्माण कार्य नियमों के विपरीत हैं। जब इस संबंध में रेलवे के निर्माण कार्य को देखने वाले (PWI) से इस संबंध में फोन से जानकारी करनी चाही तो उनका साफ कहना था कि उनके पास काम ज्यादा है और समय कम इसलिए वो बहुत बिजी हैं।

अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post