संकट में किसानों का सहारा बने विधायक अरविंद सिंह, खेतों में पहुंचकर दिया भरोसा




शाहजहांपुर। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की तबाही झेल रहे किसानों के बीच ददरौल विधायक अरविंद सिंह मजबूत सहारा बनकर पहुंचे। उन्होंने खेतों में पहुंचकर गेहूं और सरसों की बर्बाद फसलों का जायजा लिया और पीड़ित किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसान अकेले नहीं हैं। सरकार की योजनाओं के तहत प्रत्येक प्रभावित किसान को पूरा मुआवजा दिलाया जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि नुकसान का आकलन पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि राहत राशि में देरी न हो। उन्होंने साफ कहा कि प्रशासनिक स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों की सहायता प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसानों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार किसान हितों के प्रति संवेदनशील है और हरसंभव मदद दी जाएगी। विधायक की सक्रियता से किसानों में भरोसा जगा है। क्षेत्र में उनकी इस पहल की सराहना हो रही है और यह संदेश गया है कि जनप्रतिनिधि कठिन समय में भी जनता के साथ खड़े हैं।


अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post