हाईवे पर हिस्ट्रीशीटर की जन्मदिन पार्टी और काफिला निकालना बना मुसीबत




शाहजहांपुर। कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए हिस्ट्रीशीटर आकिल द्वारा जन्मदिन के मौके पर गाड़ियों का काफिला निकालना भारी पड़ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही दो गाड़ियों को सीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर आकिल ने अपने जन्मदिन पर समर्थकों के साथ सड़कों पर गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला था। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफिले के दौरान नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आकिल 4 नाम दर्ज 4 अज्ञात में लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त (सीज) कर लिया है। पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर आकिल अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी नियमों की अनदेखी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post