गेहूं खरीद में ‘कट’ का खेल बेनकाब: 100 रुपये प्रति कुंतल रिश्वत मांगने वाला सेंटर प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार





शाहजहांपुर। सरकारी गेहूं खरीद के नाम पर खुलेआम वसूली का खेल चल रहा था। हर कुंतल पर 100 रुपये ‘कट’ की मांग ने सिस्टम की पोल खोल दी। बरेली की एंटी करप्शन टीम ने तिलहर की नवीन मंडी में छापा मारकर इस गोरखधंधे का पर्दाफाश कर दिया। मामला थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव चाहरपुर के किसान सौरभ सिंह की शिकायत से सामने आया। आरोप था कि आरएफसी सेंटर संख्या 01 व 02 पर तैनात क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक मुनेंद्र नाथ पटेल बिना रिश्वत गेहूं खरीद नहीं कर रहे थे। शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। बुधवार दोपहर जैसे ही आरोपी ने 9 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने किया, जबकि निरीक्षक इश्तियाक वारसी ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

अजय सिंह की  रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post