कुवैत में आजमगढ़ के युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम




संवाददाता मोहम्मद यासिर 

सरायमीर आजमगढ़ मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर क्षेत्र के ग्राम राजापुर सकरूर निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद काशिफ कुवैत में फोर व्हीलर गैराज चलाते थे और एक कुशल मैकेनिक के रूप में जाने जाते थे। सोमवार दोपहर वह एक गाड़ी के इंजन को चेन पुली पर लटकाकर नीचे से मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चेन पुली का लॉक टूट गया, जिससे लटका हुआ इंजन सीधे उनके सिर पर गिर पड़ा। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक स्वभाव से नेक दिल और खुशमिजाज व्यक्ति थे। वह जल्द ही घर आने की तैयारी में थे।
मृतक अपने पीछे माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी तथा तीन बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों की सहमति से आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद कुवैत में ही उनका अंतिम संस्कार (दफन) किया जाएगा। अपने बेटे की अंतिम विदाई में शामिल न हो पाने का दुख परिवार को जीवनभर सालता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post