रोजा क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला शादी के तीन दिन बचे लड़के ने किया इंकार




शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शादी में केवल तीन दिन शेष बचे , कार्ड भी बांटे जा चुके  और शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। जरूरी सामान की खरीदारी भी हो चुकी है
इसी बीच ऐन वक्त पर लड़के ने शादी करने से मना कर दिया, जिससे  लड़की के परिवार में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के लोगों ने थाना रोजा पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलते ही रोजा पुलिस ने राहुल पुत्र संतराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



अजय सिंह की  रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post