पुवायां में छुट्टा पशु से टकराकर होमगार्ड गंभीर घायल




पुवायां। मंडी परिसर से ड्यूटी करके वापस घर जाते समय छुट्टा पशु से बाइक टकराने के कारण गांव कनपारा निवासी होमगार्ड मेवाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर किया है।

गांव कनपारा निवासी मेवाराम की एक अप्रैल से पुवायां के मंडी समिति की सुरक्षा में ड्यूटी लगी हुई है। मंगलवार रात 12 बजे वह ड्यूटी करके बाइक से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान नाहिल रोड पर गांव चौडेरा के पास उनकी बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में मेवाराम घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस कर्मियों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। रात भर सीएचसी पर उपचार के बाद बुधवार सुबह दस बजे हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने मेवाराम को राजकीय मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इलाज के बावजूद हालत में सुधार न होने पर उन्हें शाहजहांपुर रेफर किया गया है।

अजय सिंह की  रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post