20 अप्रैल को आनी थी बारात, लेकिन घर से उठी अर्थी; शाहजहांपुर में युवक-युवती ने खाया जहर





शाहजहांपुर के सिंधौली में आकाश यादव और हिमांशी ने अलग-अलग स्थानों पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। हिमांशी की 20 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन घर से उसकी अर्थी उठी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

शाहजहांपुर। सिंधौली के बेनीपुर गांव निवासी आकाश यादव व हिमांशी ने अलग- अलग स्थान पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। हिमांशी की 20 अप्रैल को शादी थी। स्वजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंत्येष्टि कर दी।

घटना को प्रेम संबंधों से जोड़कर घटना को देखा जा रहा है, लेेकिन दोनों के ही स्वजन ने इससे इन्कार किया है। गांव निवासी आकाश यादव खेत पर गए थे। वहां उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। पास में ही दूसरे खेत पर मौजूद ग्रामीणों ने स्वजन को सूचना दी जिसके बाद आकाश को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

करीब दो घंटे तक चले उपचार के बाद उनकी मृत्यु हो गई। गांव में रहने वाली हिमांशी की भी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने भी घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक स्वजन अस्पताल ले जाते उन्होंने दम तोड़ दिया। 18 अप्रैल को हिमांशी का तिलक जाना था।

जबकि 20 को बरात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। युवती के स्वजन इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सिंधौली रविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें आकाश के बारे में मेडिकल कालेज से जानकारी मिली थी। युवती की मृत्यु के बारे में जानकारी नहीं है। जांच की जा रही है।

अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post