संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ सरायमीर थाना में एंटी करप्शन यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा पर मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर 1,00,000 रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदित्य राय उर्फ अवनीश पुत्र अनिल राय निवासी गांगेपुर थाना बिलरियागंज अपने साथियों अशरफ पुत्र अरशद व मो. शबाब पुत्र अमजद अली निवासी कस्बा माहूल थाना अहिरौला के साथ सरायमीर के खरेवा मोड़ से दीदारगंज रोड पर स्थित रायल रेस्टोरेंट व हुक्का बार का संचालन कर रहा था। दिनांक 29.03.2026 को पुलिस ने छापा मारकर वहां से 06 हुक्का, 05 पाइप, 06 चिलम, 615 ग्राम फ्लेवर युक्त तंबाकू, 03 पैकेट कोयला सहित अन्य सामग्री बरामद कर थाना सरायमीर में धारा 223/271/272 बीएनएस व 4/21 सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
इस मुकदमे की विवेचना सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह द्वारा की जा रही थी। आरोप है कि मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर सब इंस्पेक्टर अभिषेक से ने अनिल राय निवासी गांगेपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ से 1,00,000 रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। पीड़ित अवनीश राय ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन यूनिट से की।
योजना के तहत एंटी करप्शन टीम ने केमिकल लगे नोट पीड़ित को दिए। जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने 20,000 रुपए की रिश्वत ली, पहले से तैयार टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दरोगा को न्यायालय भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment