रूबी यादव राइजिंग स्टे स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन उज्जैन उपाध्यक्ष




मध्य प्रदेश उज्जैन शहर के लिए  गौरव का विषय है कि ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं श्रीमती रूबी यादव जी को राइजिंग स्टार स्टेट ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का उज्जैन उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संस्था की बैठक में अध्यक्ष रीना खंडेलवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया पालीवाल जी और अन्य सर्वसम्मति से लिया गया। डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि रूबी यादव जी के उत्कृष्ट कार्यों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया की हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया जी  इंदौर मे संस्कार ब्यूटी पार्लर और अकेडमी की ऑनर के आर्थक प्रयास और मेहनत से और उनकी प्रेरणा से ये संवभ हुआ है 
श्रीमती रूबी यादव  ग्लोबल आयुर्वेदा स्किन केयर सेंटर 211 साई बाग कालोनी उज्जैन मे संचालन कर रही है  उन्होंने संघर्ष और मेहनत के बल पर आज ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। शादी के बाद भी उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत करते हुए इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में सफलता प्राप्त की।
रूबी यादव जी ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल खुद आगे बढ़ना नहीं, बल्कि महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी सोच के साथ उन्होंने वर्ष 2018 में उज्जैन में अपनी एकेडमी की शुरुआत की थी। आज उनकी एकेडमी से कई विद्यार्थी प्रशिक्षण लेकर अपने पैरों पर खड़े हो चुके हैं।
उनकी एकेडमी की खास बात यह है कि यहां जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि हर प्रतिभाशाली युवा को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
रूबी यादव जी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ और अपनी गुरु माँ विजया जी और अपने पती धीरज सिंह यादव जी को  देती हैं। उनका कहना है कि माँ के और गुरु के सहयोग और परिवार के समर्थन ने उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति दी।
आज रूबी यादव न केवल एक सफल व्यवसायी हैं, बल्कि एक सफल एंकर और एक थेरपिस्ट भी है इन्होने अपने  थेरपी से कई मरीज का सफल इलाज किया है समाज में महिला सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल बन चुकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post